भारतीय सवर्ण संघ एक सामाजिक संगठन है यह संगठन 2020 से स्थापित एवम रजिस्टर्ड है इसका पंजीकृत संख्या IV41/2020 है। और पूरे देश में संचालित है यह भारत में 15 से अधिक राज्यों में अपने समाज के लिए कार्यरत हैं इस संगठन के मुख्य सस्थापक दंडी स्वामी श्री रामदेवानंद सरस्वती जी महाराज है जो उमा शक्ति पीठ धाम वृंदावन से जुड़े हुए है इस संगठन का केंद्रीय कार्यालय उमा शक्ति पीठ,दुर्गापुर,वृंदावन मथुरा उत्तरप्रदेश है इस संगठन के लाखो सदस्य एवम पदाधिकारी पूरे भारत में अपने सवर्ण समाज के लिए सेवारत है।


इस संगठन का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज जो चार भागों में बटा है और अपने अपने जाति ( क्षत्रिय, ब्राह्मण, वैश्य , कायस्थ ) के संगठन बनाकर कार्य कर रहे हैं इनको संगठित करके एक संगठन में एक छत के नीचे रहकर कार्य करना है यह संगठन सवर्ण समाज के उत्थान के लिए तथा सवर्ण समाज के प्रताड़ित और अधिकार से वंचित एवम कमजोर व्यक्तियों की हर संभव मदद करता है।और जातिगत आरक्षण की बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए मांग करता है संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता सवर्ण समाज को संगठित करके सवर्ण की हित की रक्षा करना है। भारतीय सवर्ण संघ पूरे देश में,प्रदेशों में,मंडल स्तर पर,जिला स्तर पर,विलेज स्तर पर कार्यकारणी का गठन करके सवर्ण समाज की सेवा कर रही हैं।

राष्टीय स्तर पर इस संगठन के मुख्य पदाधिकारी :-

  • राष्टीय अध्यक्ष - श्री आद्या पांडेय ( पूर्व डी जी पी पंजाब )
  • राष्टीय संरक्षक - श्री एस पी उपाध्य ( पूर्व डी आई जी उत्तर प्रदेश )
  • राष्टीय महासचिव - श्री राधे श्याम तिवारी उर्फ साधु तिवारी
  • राष्टीय संगठन प्रभारी - श्री बी जी एस राणा
  • केंद्रीय कार्यालय प्रमुख - श्री पंकज शर्मा

भारतीय सवर्ण संघ का लक्ष्य:-

  • सवर्णों मै सवर्ण समाज के प्रति आपस में प्रेम की भावना पैदा करना।
  • सवर्णों के लिए रचनात्मक कार्य करना।
  • सवर्णों से संबंधित महापुरुष का गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाना तथा उनकी जयंती मनाकर संरक्षण देना।
  • आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों की मदद का ध्यान रखना।
  • सवर्ण समाज को भारतीय सवर्ण संघ के साथ जोड़कर संगठित करना।

विजन एवम मिशन

भारतीय सवर्ण संघ का मुख्य विजन एवम मिशन पूरे भारत वर्ष में सवर्णों को संगठित कर सवर्ण की हित की रक्षा करना है और देश के हर आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण को मदद करके सवर्ण समाज की सेवा करना है। तथा सवर्ण समाज के लिए सरकार से एक सवर्ण आयोग की मांग करना है।

भारतीय सवर्ण संघ
केंद्रीय कार्यालय - उमा शक्ति पीठ, दुर्गापुर , वृन्दावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश, भारत

पंजीकृत संख्या :- IV41/2020

Contact Us

6396001583, 9412662247, 7905125190
bhartiya.bss@gmail.com

Version 1.0